कोरबा. जनपद सदस्य के पति की महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी. घटना 12 जनवरी को हरदीबाजार थाना क्षेत्र की है, इसका वीडियो अब सामने आया है. सोमवारी बाजार निवासी भवानी राठौर पति राजेश कुमार हरदीबाजार से जनपद सदस्य हैं. भवानी और राजेश हरदीबाजार के भांठापारा में मकान बनवा रहे हैं.12 जनवरी को भी मकान का निर्माण किया जा रहा था. इसी वक्त प्रेमा बाई, प्रीति सिदार समेत 10 से ज्यादा महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और मकान बनवाने से रोकने लगीं. घटना के वक्त राजेश और भवानी मौके पर नहीं थे. उन्हें तुरंत इस बात की जानकारी दी गई और वह मौके पर पहुंच गए. बाद महिलाओं ने इनसे विवाद करना शुरू कर दिया.
https://पवित्र रिश्ता 2 का ट्रेलर रिलीज, क्या मानव और अर्चना फिर एक होंगे?
विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने राजेश को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया. भवानी से भी मारपीट की गई है. घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हुए थे. जनपद सदस्य और उनके पति ने पुलिस को बताया है कि इस पूरे विवाद के बाद महिलाओं ने भवानी के गले से सोने का चेन, मोबाइल और जेब में रखा 26 हजार रुपए भी लूट लिया है. पुलिस ने दोनों की शिकायत प, प्रीति, प्रेमा, चमरू, दुकालू मतवार समेत 10 से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था. भवानी और राजेश का कहना है कि महिलाएं जिस जमीन को लेकर विवाद कर रही हैं वह हमारी है. इसका सीमांकन पहले ही हो चुका है. बावजूद महिलाएं इस जमीन को सरकारी बताकर विवाद कर रहीं थी. उधर, घटना के अगले दिन मामले में आरोपी बनाई गई एक महिला ने भी भवानी और राजेश के खिलाफ हरदीबाजार थाने में ही शिकायत की. महिला ने बताया है कि जमीन विवाद के चलते हम वहां गए थे और पहले हमने उन्हें यहां मकान नहीं बनवाने के लिए कहा था. इतने में भवानी और उसका पति राजेश वहां पर आ गए. महिला का आरोप है कि राजेश ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ किया.
https://खबर का असर : भीड़ बुलाने की तैयारी पर लगा विराम, अंतत: टेंट वापस भेजा गया
उसे गालियां दीं. बाद उसके साथ मारपीट की गई है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने भवानी और उसके पति के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. मामले की जानकारी लोगों के बीच तब सामने आई जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा. इस मामले में आरोपी बनाई गई महिला ने ही 18 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ एसपी से भी शिकायत की है. महिला ने पति-पत्नी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है. पुलिस ने अभी एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि अभी हमने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Realme 9i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/9Et7Ms5EFn
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 19, 2022







