पिथौरा. बारनवापारा अभ्यारण्य के पर्यटक ग्राम में शादी समारोह की पार्टी हेतु लगाया जा रहा टेंट की खबर ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ में प्रकाशन के बाद अंततः उखाड़ कर वापस भेज दिया गया. ज्ञात हो कि अभ्यारण्य के पर्यटक ग्राम में कोविड नियमों को दरकिनार कर यहां एक व्हीआईपी शादी की पार्टी हेतु विशाल टेंट लगाया जा रहा था. जिसकी खबर ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ ने प्रकाशित की थी. उक्त मामले में सहायक वन संरक्षक आनंद कुंदरिया ने मीडिया को बताया कि किसी पार्टी द्वारा पर्यटक ग्राम के कॉटेज बुक कराए थे. पर इसके बाद कोविड नियमों की अनदेखी करते हुए बगैर शासन की अनुमति के ही कॉटेज कैम्पस में विशाल टेंट व सजावटी सामान लगाने लगे.
जिसकी खबर से उनके संज्ञान में उक्त मामला आया कि इससे कोविड-19 महामारी अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है. लिहाजा उन्होंने आयोजकों से जिला प्रशासन की अनुमति की कॉपी मांगी. अनुमति नहीं होने के कारण अंततः अधीक्षक के निर्देश पर शादी समारोह हेतु कोविड नियमों की अनदेखी कर की जा रही तैयारी हेतु लगवाए गए टेंट उखड़वा कर वापस भेज दिए गए. इसके अलावा बुकिंग भी निरस्त कर दी गई. ज्ञात हो कि कल हुए कोविड टेस्ट में कुछ अफसरों के संक्रमित होने के बाद अब उनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी चल रही है.
https://Realme 9i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







