আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरकारी निर्देशों को ठेंगा, पर्यटक ग्राम में हजारों की भीड़ बुलाने की तैयारी से ग्रामीणों में दहशत

Published on: January 17, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के बारनवापारा अभ्यारण्य के पर्यटक ग्राम में कोरोना महामारी में सरकारी निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए हजारों की भीड़ को बुलाने टेंट शामियानों से सजावट का कार्य चल रहा है. वहां लगा रहे टेंट के एक कर्मी ने बताया कि एक शादी समारोह हेतु उक्त तैयारी की जा रही है. जबकि खाने की तैयारी कर रहे एक कैटरर के कार्यकर्ता ने बताया कि उनकी कंपनी ने 1000 लोगों के खाने की व्यवस्था हेतु कैटरर का 60 लोगों का स्टाफ बार में मौजूद रहकर तैयारी कर रहा है.

वैसे तो बारनवापारा अभ्यारण्य में पर्यटकों के मनोरंजन एवं रात्रि विश्राम हेतु बकायदा पर्यटक ग्राम बनाकर वहां पर्यटकों के रहने की व्यवस्था की गई है. इस स्थान पर एक रेस्टोरेंट भी है जिसमें पर्यटक गर्म भोजन का आनंद लेते हैं. पर पर्यटकों हेतु हरा भरा रखा गया पर्यटक ग्राम शादी पार्टी जैसे आयोजनों हेतु भी उपयोग होगा ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा पर वर्तमान की कोरोना महामारी के बीच शासन की कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार कर बार अभ्यारण्य के बीच हजारों लोगों की भीड़ के आयोजन होने से अब क्षेत्र के ग्रामीण भी दहशत में हैं.

https://2022 KTM 250 एडवेंचर बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

वन्य प्राणियों पर भी होगा असर

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उक्त आयोजन अभ्यारण्य के बीच होने से वन्य प्राणियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडराता दिख रहा है.

वनकर्मी कुछ कहना नहीं चाहते

बार के वन अफसरों से इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया पर कोई भी अफसर इस संबंध में बोलने की स्थिति में नहीं है जबकि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तैयारी प्रदेश स्तर के वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर हो रही है.

गार्डनिंग हो रही ध्वस्त

कोरोना पाबंदियों के बीच पर्यटक ग्राम बारनवापारा में हजारों लोगों की पार्टी की हो रही युद्धतर की तैयारी से पर्यटकों की सुविधा हेतु बनाए गए हरे भरे मैदान को करीब-करीब नष्ट किया जा रहा है. जिनका खामियाजा वन विभाग को ही भुगतना होगा.

https://मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में एफआईआर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now