नई दिल्ली. एक महिला को उसके पति ने इसलिए चाकू से गोदकर मार डाला, क्योंकि वह बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन थी और उसके पति को यह पसंद नहीं था. अमेरिका में रहने वाले दिनेश्वर बुद्धिदात (33) ने कथित तौर पर अपनी पत्नी डोन्ने डोजॉय (27) की चाकू मारकर हत्या कर दी. वह बारटेंडर के तौर पर काम करती थी. पत्नी की हत्या के बाद उसने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. डोजॉय के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि बुद्धिदात अपनी पत्नी से काफी जलता था क्योंकि वह ऋतिक की बहुत बड़ी फैन थी. उन्होंन बताया कि अभिनेता के लिए उसके प्यार के कारण ही उसकी हत्या हुई. माला रामधानी ने कहा, उसने मुझे बताया था कि जब वह घर में ऋतिक की कोई फिल्म या गाना देखती थी तो वह उसे उन्हें बंद करने के लिए कहता था क्योंकि उसे जलन महसूस होती थी.
http://लक्ष्मी साहू बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष
रिपोर्ट्स का कहना है कि डोजॉय जिस घर में अपने पति के साथ रहती थी वहां से जा रही थी लेकिन फिल्म देखने और बुद्धिदात के साथ समय बिताने के लिए रुक गई. लेकिन शाम को बुद्धिदात ने डोजॉय की बहन को मैसेज भेजकर कहा कि कि उसने उसे मार दिया है और घर की चाबी फूलों के गुलदस्ते के नीचे रखी हुई है. आरोपी ने पत्नी के शव को अपमार्टमेंट में ही छोड़ दिया और खुद पास के पार्क में जाकर फांसी लगा ली. दोनों ने जुलाई में शादी की थी. डोजॉय के दोस्त रोडने ने कहा, मुझे लगता है कि वह उससे प्यार करता थी लेकिन वह उसके प्रति आसक्त था. वह अच्छी दिखती थी और हमेशा पैसे कमाती थी. जिसके कारण वह उससे जलता था. अमेरिकी पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है.









