नई दिल्ली. ब्राजील में एक महिला के अपने पति को ‘कुत्ता’ बनाकर रेलवे स्टेशन पर घुमाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का नाम लौना काजकी और उसके पति का नाम आर्थर ओ उर्सो है. लौना ने अपने पति को कुत्ते की पोशाक पहनाई और उसके गले में पट्टा बांधकर भीड़ भरे स्टेशन पर ले गईं. यहां काफी देर तक वो आर्थर के साथ ऐसे घूमती रहीं, जैसे किसी डॉग को टहला रही हों. कपल का दावा है कि इस तरह से डॉग बनकर सार्वजनिक स्थान पर जाने से कामवासना बढ़ती है. आर्थर ओ उर्सो की ड्रेस चमड़े से बनी हुई थी और उसमें चेन भी लगी हुई थी. इस दौरान स्टेशन पर कपल ने फोटोशूट भी कराया.
https://ब्लॉक कांग्रेस सचिव का पंखे से लटका मिला शव
एक फोटो में लौना पति आर्थर के गले में बंधी चेन खींचती हुई दिख रही है. स्टेशन पर मौजूद जिस शख्स ने इस कपल की हरकतों को देखा, वो कुछ देर के लिए सोच में पड़ गया कि आखिर माजरा क्या है. लोग दोनों को घूर-घूरकर देखते रहे. ऑर्थर ने कहा कि लोग मेरी कास्ट्यूम देखकर आश्चर्य में आ गए. उनके लिए ये एकदम नया अनुभव था. स्टेशन के बाद कपल इसी अंदाज में अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी गया. पति ऑर्थर ने दावा किया कि यह एक अलग तरह का रोमांच है. इससे उनकी कामवासना बढ़ती है. उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों को भले ही ये अजीब लगे, लेकिन हमारी सेक्स लाइफ इससे बेहतर होती है.
https://41वें भारतीय वैज्ञानिक अभियान अंटार्कटिका के लिए जयप्रकाश का चयन









