नई दिल्ली. ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बंदर की मौत पर पूरा गांव रोया. उसकी अंतिम यात्रा कुछ इस तरह निकाली मानो गांव के किसी व्यक्ति का निधन हो गया है. गांव के घर-घर से लोगों के रोने की आवाजें आ रही थीं और डीजे पर रामधुन के साथ बंदर की अंतिम यात्रा निकाली गई. दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के राजपुरा का है. यहां एक बंदर का आकस्मिक निधन हो गया, यह बंदर गांव में सबके यहां घूमता रहता था, जिससे लोगों का जुड़ाव बंदर के साथ हो गया था.
http://मालदीव में दिखा मानुषी छिल्लर का बेहद बोल्ड अंदाज, वायरल हुईं तस्वीरें
उसके निधन पर गांव के लोगों ने उसे परिवार के एक सदस्य की तरह ही विदाई दी. बंदर की हिंदू रीति-रिवाज से शव यात्रा निकाली गई. अंतिम यात्रा में डीजे के साथ रामधुन बजाई गई, जिसमें ‘रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान’ जैसे गीतों के साथ यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में गांव के लगभग सभी जन शामिल हुए. इतना ही नहीं इस यात्रा में पुरुष वर्ग के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं जो यात्रा के पीछे चल रही थीं. गांव के कुछ लोग डीजे पर थिरकते हुए चल रहे थे.
http://Oppo A15s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स









