আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज, विद्या की एक्टिंग जीत रही दिल

Published on: July 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में विद्या के अलावा सान्या मल्होत्रा, अमित साध और जिशु सेनगुप्ता भी अहम रोल में दिखेंगे. शकुंतला देवी बायोपिक का डायरेक्शन अनु मेनन ने किया है और इसे लिखा भी उन्होंने ही है. फिल्म 31 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. ट्रेलर को देख साफ पता चल रहा है कि ये सिर्फ एक महान गणितज्ञ की कहानी नहीं है, बल्कि वहां तक पहुंचने के लिए क्या-क्या संघर्ष करना पड़ा, फिल्म उसका निचोड़ है. फिल्म में शकुंतला देवी के निजी जीवन पर रोशनी डाली गई है.

http://CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.46% स्टूडेंट्स हुए पास

ट्रेलर को देख समझ आ रहा है कि शकुंतला देवी गणित के लिए अपने पैशन को लेकर इतना गंभीर थी कि इसकी वजह से वो अपनी बेटी से दूर हो गईं. फिल्म में सान्या मल्होत्रा विद्या बालन की बेटी के रोल में नजर आ रही हैं.  फिल्म के अंदर दिखाया जाएगा कि कैसे शकुंतला देवी ने अपने तेज दिमाग के बलबूते हिंदुस्तान से लंदन तक का सफर तय किया था. उन्होंने कैसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था. उन्हें कब और कैसे मानव कंप्यूटर का तमगा मिलता है. ट्रेलर में इन सभी पहलुओं की झलक देखने को मिलती है. शकुंतला देवी के रोल में विद्या बालन भी काफी इंप्रेसिव नजर आ रही हैं. उन्होंने जिस अंदाज में खुद को इस रोल में ढाला है वो सभी का दिल जीत रहा है. देखिए ट्रेलर-

http://MG Hector Plus भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now