रायपुर. जांजगीर-चांपा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी केएस तोमर को राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में तोमर का मुख्यालय कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर नियत किया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा द्वारा अपने कार्यकाल में पांच अपात्रों को नियम विरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने संबंधी शिकायत की पुष्टि हुई है. उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण एवं नियम के विपरीत गंभीर कदाचार है.
https://होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
ककनार के सचिव को किया गया निलंबित
जगदलपुर. लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के ककनार ग्राम पंचायत के सचिव ललित गौतम को निलंबित कर दिया गया है. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे द्वारा गौतम के विरुद्ध यह कार्रवाई कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण की गई. निलंबन अवधि में ललित गौतम का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा निर्धारित किया गया है और निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.
https://प्यार की खातिर शिक्षिका ने कराया लिंग परिवर्तन, फिर छात्रा से कर ली शादी







