আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘पठान’ का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Published on: March 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. शाहरुख खान की नई फिल्‍म ‘पठान’ की रिलीज डेट के साथ इसका टीजर सामने आ गया है. शाहरुख की ये पहली झलक दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने दर्शकों को दिखाई है. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्‍म में दीपिका और जॉन भी नजर आएंगे.  शाहरुख खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कमेंट में लिखा- मानता हूं थोड़ी देरी हुई है, लेकिन इस डेट को याद रखिएगा, पठान का वक्त अब शुरू होता है, सिनेमा में मिलेंगे 25 जनवरी 2023 को. बता दें इस मल्टीस्टारर फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा हिंदी तमिल और तेलगु. यशराज बैनर के 50 साल पूरे होने पर शाहरुख खान की वापसी के साथ पठान को सेलिब्रेट किया जाएगा.

https://अग्नि चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर समर्थकों में उत्साह, आतिशबाजी कर जताई खुशी

शाहरुख खान का किरदार का इंट्रो देते हुए दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने चंद लाइनों में किंग खान की वापसी का एलान कर दिया है. जॉन अब्राहम ने कहा- हमारे देश में हम नाम रखते हैं अपने धर्म या जाति से, पर इसके पास इनमें से कुछ नहीं था… दीपिका पादुकोण ने कहा- यहां तक कि उसके पास कोई नाम रखने वाला भी नहीं था अगर कुछ था तो बस यही यह देश, इंडिया… इन दोनों के बाद टीजर में फिर सुनाई देती है शाहरुख की आवाज जिसमें किंग खान कहते हैं कि तो उसने अपने देश को ही अपना धर्म मान लिया और देश की रक्षा को ही अपना कर्म… और जिनका नाम नहीं होता, उनका नामकरण उनके साथ ही कर देते हैं लेकिन ये नाम क्यों पड़ा, कैसे पड़ा इसके लिए थोड़ा सा इंतजार कीजिए, जल्द मिलते हैं पठान से…

https://Samsung Galaxy A03 भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरे से है लैस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now