महासमुंद. पिथौरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद में एक महिला को 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ा है. आरोपी महिला का नाम गंगाबाई ध्रुव बताया जा रहा है जो कि पेशे से ग्राम सेवैया में शिक्षिका हैं. पिथौरा पुलिस ने छापामार कार्रवाई में शिक्षिका के घर से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है. आरोपी महिला श्रीमती गंगादेवी ध्रुव सहायक शिक्षिका के पद पर प्राथमिक शाला राजासेवैया में पदस्थ हैं. पति-पत्नी दोनो ही शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं, बावजूद लगातार लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार करते आ रहे हैं. थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि पिथौरा पुलिस को लम्बे समय से ग्रामीणों से उक्त शिक्षिका के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिक्षिका अपने घर में अवैध शराब बेचने का कारोबार करती थी. पुलिस ने घर में छापामार कर शिक्षिका को आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
http://नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का सश्रम कारावास, जुर्माना भी
स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में रिक्त 78 पदों पर की जाएगी भर्ती
महासमुंद. स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के अंतर्गत जिले के पांच विद्यालयों के लिए अंग्रेजी, हिंदी माध्यम के व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल एवं व्यायाम शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि रिक्त 78 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं डेमो एवं वॉक इन इंटरव्यू निर्धारित तिथियों में जिला पंचायत महासमुंद में आयोजित है. प्रत्येक पद के दस्तावेज सत्यापन के लिए पृथक-पृथक तिथि व समय निर्धारित किया गया है. जो 18 अगस्त से 26 अगस्त 2021 के मध्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाए जाने पर डेमो एवं वॉक इन इंटरव्यू उसी दिन लिया जाएगा. इस संबंध में अधिक जानकारी एवं पदों की न्यूनतम् अर्हताएं आवेदन का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं एवं नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी, जिले की वेबसाइट www-mahasamund-gov-in पर अपलोड की गई है.
http://मोबाइल और कपड़े बेचने ग्राहक तलाशते दो गिरफ्तार







