আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मोबाइल और कपड़े बेचने ग्राहक तलाशते दो गिरफ्तार

Published on: August 8, 2021
---Advertisement---

महासमुंद/पिथौरा. राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 ग्राम मेमरा रोड किनारे मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश रहे दो लोगों से पुलिस ने 13 नग मोबाइल और महिलाओं और बच्चों के कपड़े जब्त किए. मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल और पिथौरा पुलिस की टीम ने दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम-पता सुखीपाली वार्ड 11 शांति नगर पिथौरा निवासी शशि कुमार बाघ पिता श्रीजय बाघ (40) एवं दुलार साय पिता टिधवर (28) बताया. तलाशी से बोरे में कपड़ों के बीच छिपाकर सेमसंग ग्लैक्सी 02 नग मोबाइल, 01 नग एमआई कंपनी का एवं 10 नग की-पैड मोबाइल आईएआईआर कम्पनी का कुल 13 मोबाइल, महिलाओं और बच्चों के नए-नए कपड़े मिले. मोबाइल एवं कपड़े के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले एनएच 53 में जा रहे थे तो एक ट्रक से बोरी गिरी. जिसमें 13 नग मोबाइल फोन एवं भारी तादात में नए कपड़े मिले.

http://IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से भेजा गया ईमेल

जिसे बेचने हेतु वे ग्राहक तलाश कर रहे थे. आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर 13 नग मोबाइल और महिलाओं/बच्चों के नए कपड़े जब्त कर थाना पिथौरा में धारा 41(1$4), 379 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है. सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) पिथौरा पुपलेश कुमार पात्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी उनि. संजय सिंह राजपूत, प्रआर श्रवण दास, प्रकाश नंद, मिनेश सिंह ध्रुव, तुकाराम सिन्हा, कुबेर जयसवाल, आर. शैलेष ठाकुर, देव कोसरिया, त्रिनाथ प्रधान, ललित यादव, हीरालाल मिश्रा द्वारा की गई.

http://PM Kisan : कल किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now