रायपुर. राज्य शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा काल में मृत्यु होने के उपरांत उनके परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया है. अनुग्रह राशि (एक्सग्रेसिया) की बढ़ी हुई राशि एक जनवरी 2019 से देय होगी. इस आशय का आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है.
http://शिमला मिर्च खाने के हैं नायाब फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
लोकवाणी 10 नवम्बर को, ’नगरीय विकास का नया दौर’ विषय पर होगी बात
रायपुर. मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की चौथी कड़ी का प्रसारण आगामी 10 नवम्बर को होगा. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है. लोकवाणी में इस बार का विषय ’नगरीय विकास का नया दौर’ रखा गया है.
http://किसानों को परेशानी में डालने की नीति ना बनाएं सरकार : रविकांत







