अभनपुर. शिवसेना नेता रविकांत तारक (सोनू दीवाना) ने कहा है कि सरकार किसानों को परेशानी में डालने की नीति ना बनाएं. उन्होने धान खरीदी तिथि में संशोधन का विरोध करते हुए कहा कि धान खरीदी 15 नवंबर से बढ़ाकर 1 दिसंबर किए जाने को किसानों को परेशान करने वाली नीति बताया. उन्होने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली त्यौहार के बाद महामाया एवं पतला धान की कटाई प्रारंभ हो गई है और कुछ दिनों बाद अन्य धानों की कटाई प्रारंभ होने लगेगी. धान को काटकर रखने में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मौसम एवं किसानों की परेशानी को देखते हुए किसान हित को ध्यान में रखकर इस साल की धान खरीदी 1 नवंबर से होनी थी अब 15 नवंबर से खरीदी प्रारंभ कर देनी चाहिए.
http://गड्ढे में मिली मां-बेटे की लाश, हत्या की आशंका
4 साल के बच्चे को गाली देकर फंसीं स्वरा भास्कर, आयोग में शिकायत दर्ज
नई दिल्ली. चार वर्षीय मासूम के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करने पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है. हाल ही में स्वरा भास्कर अबिश मैथ्यू के शो सन ऑफ एबिश में पहुंची यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के एक किस्से का जिक्र करते हुए चार साल के मासूम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है. मासूम पर की गई भद्दी टिप्पणी का स्वरा भास्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
http://7 को गुडरूडीह में जुटेंगे 58 गांवों के हाथी प्रभावित ग्रामीण







