नई दिल्ली. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक युवक ने अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली. यह घटना लोगों को तब पता चली जब महिला का पति थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला जिले की कोतवाली बाजपुर का है. यहां पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं. दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए. दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है. इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर जाना-जाना लगा रहा.
https://सड़क किनारे मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे. पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके गई थी, कई दिन से लौटी नहीं तो वह उसे लेने गया. तब पता चला कि वह तो मेरे बेटे के ही साथ रह रही है. पीडि़त ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही शादी कर ली है. दोनों साथ ही रहते हैं. वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गई. पत्नी ने भी लौटने से इनकार कर दिया. इसके अलावा पीड़ित ने पत्नी पर 20 हजार रुपए लेकर जाने का भी आरोप लगाया है. आरोपी की तहरीर के बाद बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
https://फटाफट होगा चेक बाउंस मामलों का निपटारा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश









