আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बातचीत से ही निकलेगा हल, किसानों से बस एक कॉल दूर : पीएम मोदी

Published on: January 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि सरकार किसानों से बात करने के लिए हमेशा तैयार है. किसानों को 22 जनवरी को जो प्रस्ताव दिया गया था, वह अब भी बरकरार है. कोई भी हल बातचीत से ही निकलना चाहिए. उन्होने कहा कि सरकार अब भी प्रस्ताव लेकर किसानों के समक्ष खड़ी है. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि हम आम सहमति तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन हम आपको (किसानों को) प्रस्ताव दे रहे हैं. आप जाएं और इस पर चर्चा कर लें.

http://कोहरे की वजह से बस-ट्रक में भिड़ंत, 10 की मौत

इसके साथ ही उन्होंने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की कही बात को दोहराया कि वह किसानों से बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने बैठक में भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की मांगों पर खुले मन से विचार करने के लिए तैयार है. इसके साथ ही उन्होंने कहा सरकार और किसानों के बीच 11वीं वार्ता में जो प्रस्ताव दिया गया था वह अब भी बरकरार है. इसके साथ ही उन्होंने कृषि मंत्री की बात को दोहराया कि वह बस एक फोन कॉल पर बातचीत के लिए उपलब्ध हैं.

http://गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पर 2 पंचायत सचिव निलंबित, 5 को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now