नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 8.5 करोड़ किसानों के खातों में 17,000 करोड़ रुपए की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त जारी की. यह किस्त तत्काल किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है.8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की रकम पहुंच गई. बता दें कि इस स्कीम के तहत अब तक देश के 10 करोड़, 31 लाख, 71 हजार किसानों के बैंक अकाउंट में मदद भेजी जा चुकी है. करीब 75,000 करोड़ रुपए की सीधी सहायता दी जा चुकी है, ताकि छोटे किसानों को खेती में सहायता मिल सके.
http://बागबाहरा के युवा कवि, अधिवक्ता सुनील शुक्ला रायपुर में हुए सम्मानित
ऐसे चेक करें बैलेंस
बैलेंस चेक करने के लिए आप वेबसाइट pmkisan.gov.in से जुड़े रह सकते हैं. इसके साथ ही मोबाइल ऐप की मदद से खुद को अपडेट भी रख सकते हैं. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप में किस्त का स्टेटस भी पता चल जाएगा. अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप अपने लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा अगर वहां पर बात न बने तो आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं. आपको PM-Kisan Helpline 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप मंत्रालय के इस नंबर (011-23381092) से भी संपर्क कर सकते हैं.
http://राहुल का मोदी सरकार पर निशाना- 2 करोड़ नौकरियों का वादा था, 14 करोड़ हो गए बेरोजगार









