नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के बचे हुए मुकाबले UAE में खेले जाएंगे. ये फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की शनिवार को हुई विशेष आम बैठक (SGM) में लिया गया. टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में होगा. आईपीएल के 14वें संस्करण के 31 मैच खेले जाने बाकी हैं. हालांकि तारीख की घोषणा बीसीसीआई ने नहीं की है. कई टीमों में कोरोना के केस सामने आने के बाद आईपीएल-14 को 4 मई को टाल दिया गया था.2 मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे. बीसीसीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक सितंबर-अक्टूबर में भारत में मॉनसून को देखते हुए आईपीएल-14 के बचे मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराने का फैसला लिया गया है.
http://हाथी ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला, दो ने भागकर बचाई जान
ये निर्णय विशेष आम बैठक (एसजीएम) में लिया गया, जहां सदस्यों ने सर्वसम्मति से आईपीएल को फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की. आईपीएल के 18 से 20 सितंबर के बीच फिर से शुरू होने और 10 अक्टूबर को समाप्त होने की उम्मीद है. फाइनल सहित 4 प्ले-ऑफ मैच (दो क्वालिफायर, एक एलिमिनेटर) के अलावा 10 डबल-हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) और 7 सिंगल हेडर (एक दिन में एक मैच) की उम्मीद की जा रही हैं. बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) से समय मांगा है. बैठक में BCCI ने फैसला किया है कि टी20 विश्व कप की मेजबानी पर अंतिम निर्णय लेने से पहले उसे कुछ और समय लगेगा.
http://नहीं रहे कांग्रेस के सशक्त नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक











