আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर और गिरी, मौतों का आंकड़ा भी सिमटा

Published on: June 18, 2021
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है. अभी प्रदेश में संक्रमण की दर गिरकर मात्र 1.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है. वहीं रिकवरी दर बढ़कर अब 98 प्रतिशत हो गई है. कोरोना से होने वाली मौतें भी थम रही हैं. पिछले एक सप्ताह के दौरान 76 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें कोमोरबिडिटी वाले 34 मरीज भी शामिल हैं. राज्य में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक (17 जून तक) 74 लाख 33 हजार 759 टीके लगाए जा चुके हैं.

http://Hyundai Alcazar SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए अभी 19 लाख 42 हजार 890 तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए एक लाख 79 हजार 580 टीके उपलब्ध हैं. प्रदेश के 25 जिलों में अभी संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत से लेकर 2.89 प्रतिशत के बीच है. केवल कोरबा में 3.03 प्रतिशत, गरियाबंद में 3.46 प्रतिशत और बीजापुर 4.59 प्रतिशत में ही संक्रमण की दर इससे अधिक है. कोरोना से होने वाली मौतें भी काफी कम हो गई हैं. प्रदेश भर में बीते सप्ताह के दौरान 11 जून को 15, 12 जून को 11, 13 जून को 6, 14 जून को 17, 15 जून को 8, 16 जून को 12 और 17 जून को केवल 7 मौतें हुई हैं. राज्य में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक (17 जून तक) 74 लाख 33 हजार 759 टीके लगाए जा चुके हैं.

http://फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 6 क्रैश कोर्स शुरू, पीएम मोदी बोले- कोरोना के म्यूटेड होने की संभावना

स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 62 लाख 30 हजार 957 लोगों को टीके की पहली खुराक और 12 लाख दो हजार 802 नागरिकों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है. केंद्र सरकार से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए प्रदेश को कुल 83 लाख 28 हजार 070 टीके प्राप्त हुए हैं. राज्य सरकार की मांग पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीका निर्माता कंपनियों द्वारा अभी तक 12 लाख 51 हजार 420 टीकों की आपूर्ति की गई है. प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए अभी 19 लाख 42 हजार 890 तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए एक लाख 79 हजार 580 टीके उपलब्ध हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
887134271

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now