रायपुर. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला का कॉलर पकड़ लिया. इस दौरान दोनों नेताओं में धक्का-मुक्की भी हुई. वहां मौजूद दूसरे पदाधिकारियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे. उनके स्वागत के लिए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला और कुछ दूसरे पदाधिकारी उनका स्वागत करने के लिए मुख्य द्वार के बाहर खड़े थे.
https://शमी के ट्रोलर्स पर भड़के कोहली, बोले- धर्म के आधार पर निशाना बनाना सबसे खराब
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे. इसी बीच छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल भी वहां पहुंच गए. चावला ने अग्रवाल को अपनी गाड़ी किनारे लगाने को कह दिया. इस पर भड़के सन्नी अग्रवाल ने गाड़ी से उतरकर चावला का कॉलर पकड़ लिया. बाद दोनों नेता एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे. धक्का-मुक्की शुरू हो गई. यह देखकर वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया. बाद अग्रवाल को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है.
https://1 नवंबर से होंगे ये अहम बदलाव, आप पर पड़ेगा सीधा असर







