मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. मध्यप्रदेश के नीमच से आरोपी को लेकर आ रही छत्तीसगढ़ की मनेंद्रगढ़ पुलिस की गाड़ी जबलपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी और 5 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार आरोपी को लेकर मनेंद्रगढ़ पुलिस नीमच से वापस आ रही थी. जबलपुर में भेड़ाघाट के पास शनिवार तड़के 4 बजे ड्राइवर आकाश राजवाड़े को झपकी लग गई. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे में वाहन चालक आकाश राजवाड़े की मौके पर मौत हो गई.
https://सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा फास्ट प्रोसेसर
वाहन में आरोपी राकेश कुमार तमर के साथ मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, एएसआई दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक इश्तियाक खान, आरक्षक प्रमोद यादव और आरक्षक जितेंद्र ठाकुर घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से ASI दिनेश चौहान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बाकी पुलिसकर्मियों और आरोपी को मामूली चोट लगी है, उनका इलाज भी किया गया है. मनेंद्रगढ़ पुलिस लगातार जबलपुर पुलिस के संपर्क में है. आरोपी राकेश कुमार पर मनेंद्रगढ़ में धारा 354 के तहत केस दर्ज है. उस पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप है.
https://‘सर्कस’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में होंगे रणवीर सिंह







