पिथौरा. सप्ताहभर के लिए लॉकडाउन के दूसरे दिन आज प्रातः से पुलिस बल बार चौक में अनावश्यक घूम रहे दोपहिया एवं चारपहिया सवारों को घर से नहीं निकलने की हिदायत देते देखे गए. जबकि नगर स्वमेव ही पूर्णतः बन्द है. आज नगर प्रातः से ही सूना दिखाई दिया. खासकर सब्जी, फल किराना दुकानों के साथ बैंकों के बन्द होने से लोगों का घर से निकलना लगभग बन्द हो गया है. कल कुछ लोग आवश्यक सामग्री की दुकानों की ओर गए जरूर थे पर सभी दुकानों के बन्द होने से खाली लौट गए थे.
http://जलाशय टूटने का मामला, कार्यपालन अभियंता और एसडीओ निलंबित
पर इसके बाद भी कुछ लोग अनावश्यक घर से निकल कर घूम रहे थे जिन पर नकेल कसने आज पुलिस पूरे स्टाफ के साथ बार चौक में डटी हैं. पुलिस अनावश्यक घूमने वालों को समझाइश देकर छोड़ रही है. बहरहाल, नगर एवं क्षेत्र में कोरोना की चैन तोड़ने के प्रयास में लॉकडाउन तो सफल है पर कोरोना चैन तोड़ने में कितनी सफलता मिलती है यह आगे देखना होगा.
http://वॉक पर निकले किशोर को हाथी ने उठाकर फेंका, अस्पताल में भर्ती
http://IPL 2020 : KXIP ने हासिल की पहली जीत, RCB को 97 रनों से हराया







