আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : KXIP ने हासिल की पहली जीत, RCB को 97 रनों से हराया

Published on: September 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 97 रनों से हरा दिया है. किंग्स इलेवन की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने कप्तान केएल राहुल की धमाकेदार 132 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बना डाले. केएल राहुल ने इस धुंआधार पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए और बेंगलुरु के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में बेंगलुरु की टीम 109 रन पर ढेर हो गई. आरसीबी की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने 28, एरॉन फिंच ने 20 और शिवम दुबे ने 12 रन बनाए.

http://योगी सरकार का फैसला, छेड़खानी करने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर



वहीं पंजाब की ओर से रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन को 3-3 विकेट मिले. इसके अलावा शेल्डन कॉटरेल को 2 विकेट, मोहम्म्द शमी और ग्लेन मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले पंजाब ने 3 विकेट पर 206 रन बनाए. आईपीएल के इस सीजन का पहला शतक कप्तान लोकेश राहुल ने जड़ा. उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. राहुल (132) के अलावा मयंक अग्रवाल ने 26, निकोलस पूरन ने 17 और करुण नायर ने नाबाद 15 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल (5) इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके. वहीं बेंगलुरु की ओर से शिवम दुबे ने 2 और यजुवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिया.

http://मनरेगा में ग्रामीण परिवारों को साल में मिले अधिकतम रोजगार : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now