रायपुर. सोमवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले एक शख्स ने तेलीबांधा तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा गली नंबर-6 निवासी सुरेश कुमार नथानी (40) यहां स्थित तालाब के किनारे सुबह मॉर्निंग वॉक पर आया हुआ था. आसपास कुछ लोग भी टहल रहे थे तभी अचानक उन्होने तालाब में छलांग लगा दी. लोग कुछ समझ पाते तब तक कारोबारी डूब चुका था. एक दो युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया पर वह कामयाब नहीं हो सके.
http://सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका! जानिए 10 ग्राम का रेट
करीब 20 से 25 मिनट बाद उनकी लाश पानी की सतह पर दिखने लगी. मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी. तेलीबांधा थाने से पुलिस पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. भीड़ को हटाकर शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उनके परिजनों से जानकारी जुटाकर घटना के पीछे की असल वजहों का पता लगाया जा रहा है. तेलीबांधा तालाब के आसपास पुलिस ने अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है.
http://प्लेन क्रैश में टार्जन एक्टर जो लारा समेत सात लोगों की मौत
http://कोरोना से दिवंगत मीडियाकर्मी के आश्रितों को मिलेगी पांच लाख रुपए की सहायता







