नई दिल्ली. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज की बिक्री सोमवार यानी आज से शुरू हो गई है. इसके तहत 4 जून तक गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया जा सकेगा. इस सीरीज के तहत सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,889 रुपए प्रति ग्राम रहेगा. यानी प्रति 10 ग्राम की कीमत 48890 रुपए होगी. गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीदने पर प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलेगी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्त वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 4 किग्रा सोने के बॉन्ड खरीद सकता है. वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है. आठ साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता है.
http://प्लेन क्रैश में टार्जन एक्टर जो लारा समेत सात लोगों की मौत
वहीं, अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकालते हैं तो इससे होने वाले लाभ पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स लगता है. गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी. बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड 8 साल का है, लेकिन निवेशकों को 5 साल के बाद बाहर निकलने का मौका मिलता है.
http://कोरोना से दिवंगत मीडियाकर्मी के आश्रितों को मिलेगी पांच लाख रुपए की सहायता










