আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘दृश्यम 2’ की कमाई की रफ्तार जारी, ‘भेड़िया’ पड़ी सुस्त

Published on: November 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन स्टारर मर्डर मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ के कलेक्शन का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ के वीकेंड कलेक्शन की रिपोर्ट ने मेकर्स के चेहरे पर खुशी लाई थी जो सोमवार को बरकरार नहीं रह पाई.25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन पहली बार वेयरवोल्फ की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को ‘दृश्यम 2’  के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा था, जो सही साबित होता नहीं दिख रहा. दृश्यम 2 ने 15.38 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की थी जो लगभग हर दिन बढ़ती जा रही है.

https://6 IAS और 2 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण, महासमुंद एसपी बदले गए

सोमवार को वीक डेज होने के बावजूद फिल्म बढ़िया कमाई करने में सफल रही. मंडे को फिल्म ने करीब 6 करोड़ की कमाई की. इस तरह 11 दिन में ‘दृश्यम 2’ ने कुल 149.90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ धीमी शुरुआत के बाद वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने मे सफल रही. जबकि मंडे को ‘भेड़िया’ ने निराश किया. माना तो ऐसा जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर ‘भेड़िया’ ‘दृश्यम 2’ को टक्कर देने वाली फिल्म होगी, जबकि ऐसा नहीं हुआ. चौथे दिन ‘भेड़िया’ ने 3.85 करोड़ की कमाई की. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन मंडे तक 32.40 करोड़ रुपए ही हुए.

https://VIDEO : ऋतुराज ने जड़े 7 छक्के तो जेठालाल क्यों हो रहे वायरल?

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now