नई दिल्ली. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम एक बार फिर 11 जनवरी से शुरू हो गई है. दरअसल, वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की यह 10वीं सब्सक्रिप्शन सीरीज है. इस बार 15 जनवरी तक इस योजना में निवेश कर सकते हैं. इस योजना को ऑपरेट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा किया जाता है. रिजर्व बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार बॉन्ड की कीमत 5104 रुपए प्रति ग्राम तय की गई है. हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को बॉन्ड की तय कीमत पर प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट दी जाएगी. यानी डिजिटल भुगतान करने पर एक ग्राम सोने के लिए 5054 रुपए पेमेंट करना होगा.
http://विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म
बता दें कि सावरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में गोल्ड की कीमत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से तय की जाती है. बॉन्ड के तौर पर आप सोने में न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम चार किलो तक निवेश कर सकते हैं. इस पर टैक्स छूट भी मिलती है. इसके अलावा स्कीम के जरिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है. ये बॉन्ड्स 8 साल के बाद मैच्योर होंगे. मतलब साफ है कि 8 साल के बाद भुनाकर इससे पैसा निकाला जा सकता है. यहीं नहीं, पांच साल के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी होता है. आरबीआई भारत सरकार की तरफ से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करता है.
http://SBI का ग्राहकों को अलर्ट, ATM कार्ड इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
इस बॉन्ड में निवेश एक ग्राम के गुणकों में किया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा एक व्यक्ति के लिए एक साल में 500 ग्राम है. वहीं हिन्दू संयुक्त परिवार एक साल के दौरान अधिकतम 4 किलोग्राम सोने की कीमत के बराबर तक का बॉन्ड खरीद सकते हैं. ट्रस्ट और वित्तीय वर्ष के समान इकाइयों के मामले में निवेश की ऊपरी सीमा 20 किलोग्राम है. इसे खरीदने के लिए आपको अपने बैंक, बीएसई, एनएसई की वेबसाइट या डाकघर से संपर्क करना होगा. यहां से इसे डिजिटल तरीके से खरीदा जा सकता है.
कृषि कानूनों को लेकर SC ने सरकार से कहा- आप रोक नहीं लगाएंगे तो हम लगा देंगे https://t.co/K971pJuzzD
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 11, 2021










