जांजगीर-चांपा. जनदर्शन में आई बुजुर्ग महिला के बेटे को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने भरण-पोषण के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. ग्राम सिलौनी की नानकुन बाई सोमवार को जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचीं तो उनकी आंखों में आंसू थे. कलेक्टर ने पहले उन्हें बैठाया उसके बाद आत्मीयता से उनकी तकलीफ पूछी. महिला ने बताया कि उनका बेटा उनको साथ नहीं रख रहा है. कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को आश्वासन दिया कि आपकी चिंता अब मेरी चिंता है. आपको किसी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है.
https://T20 WC के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह-हर्षल की वापसी
हम इस संबंध में कार्रवाई करेंगे. बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत बुजुर्ग महिला के बेटे को नोटिस जारी करने की कार्रवाई करें. साथ ही संबंध में कार्रवाई से मुझे अवगत कराते रहे. उन्होंने बुजुर्ग महिला को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा. जाते वक्त उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे, तो लोगों ने उनसे पूछा कि माताजी अब आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा तो अब क्यूं आंखों में आंसू हैं. उन्होंने कहा कि पहले जो आंसू थे वो दुःख के थे, अब खुशी के आंसू है. उन्होंने कहा कि कलेक्टर साहब ने मेरी बात सुन ली.
https://ज्ञानवापी पर मुस्लिम पक्ष की अर्जी खारिज, हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला







