नई दिल्ली. खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, श्रुति राव की अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म ‘आशिकी’ का गाना ‘तू ही आशिकी’ ने यूट्यूब पर रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है. इस फिल्म के इस गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज और आम्रपाली दुबे की कातिलाना अदा देख आपको भी पसीना आ जाएगा. दोनों के इस रोमांटिक सॉन्ग में इनके बीच की केमिस्ट्री बेहद शानदार है. खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘आशिकी’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं, इस फिल्म की कहानी खेसारी लाल यादव ने लिखी है.
https://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार
फिल्म में संगीत ओम झा का है जबकि इसके गीत श्याम देहाती ने लिखे हैं. फिल्म ‘आशिकी’ के इस गाने ‘तू ही आशिकी’ को अपनी आवाज से खेसारी लाल यादव और स्निग्धा सरकार ने सजाया है. गाना दर्शकों का जिल जीत लेगा और इसका श्लो म्यूजिक कानों को सुकून देने वाला है. इसके लेखक राकेश त्रिपाठी हैं. वहीं फिल्म में एक्शन हीरा यादव का है. फिल्म में कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने की है. फिल्म ‘आशिकी’ के इस गाने ‘तू ही आशिकी’ को आप Enterr10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इस गीत को यहीं रिलीज किया गया है और इसको यहां दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
https://अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई : जांजगीर में 12, सूरजपुर में 8 वाहन जब्त










