महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में पटेवा क्षेत्र में रविवार शाम विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया. इस दौरान विधायक श्री चन्द्राकर ने बोडरा के ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की. विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर, जनपद सदस्य दूज बाई ध्रुव, खिलावन साहू, दीपक सिन्हा, शेख छोटे मियां, सरपंच जमुना झनक सिन्हा, रूबी निशा मौजूद थीं. पूजा-अर्चना के बाद विधायक श्री चंद्राकर ने सामुदायिक भवन व मुक्तिधाम में शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते लाभ उठाने की अपील की.
http://पुरानी रंजिश पर भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, 6 गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर शहर के साथ गांवों का विकास कराया जा रहा है. कार्यक्रम में सरपंच टीकाराम पटेल, अभय कुम्भकार, दिलीप चंद्राकर, चूड़ामणि चंद्राकर, हीरा बंजारे, झनक सिन्हा, रोशन पटेल,पंचायत सचिव यशोदा ध्रुव, खिलावन ध्रुव, नरेश अग्रवाल, रुपेंद्र त्रिपाठी, चमन ध्रुव मौजूद थे. इसी तरह पंचायत बोड़रा में ग्रामीणों की मांग पर रंगमंच के लिए स्वीकृति दिलाई गई. रविवार को रंगमंच निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया. इस दौरान सरपंच सदानंद सेन, उपसरपंच डोमन दीवान सहित अन्य ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन की मांग रखी गई, जिसे विधायक श्री चंद्राकर ने तत्काल 5 लाख रुपए देने की घोषणा की. इस दौरान रूपकुमारी ध्रुव, गणेश मौर्या, सचिव मोतीलाल मेहरा, सोनाऊ तांडे, खोरबाहरा साहू, जयसिंग ध्रुव मौजूद थे. इसी तरह ग्राम ठुमसा में सामुदायिक भवन के लिए भी विधायक श्री चन्द्राकर ने भूमिपूजन किया.
http://शादी समारोह में फैला कोरोना, दूल्हा समेत 16 पॉजिटिव, 6 लाख रुपए जुर्माना







