আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तोते के गुम होने पर मालकिन ने छोड़ा खाना-पीना, ढूंढकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा

Published on: October 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के एक परिवार ने गुम हुए पालतू तोता को ढूंढने के लिए उसके पोस्टर लगवा दिए. इतना ही नहीं तोता ढूंढने वाले को इनाम देने तक की घोषणा भी कर रखी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नर्मदापुरम के नारायण नगर की रहने वाली चित्रा चक्रवर्ती के घर से पालतू तोता अचानक गुम हो गया. तोते के घर से गायब होते ही मालकिन खाना-पीना छोड़कर बीमार हो गईं. अपने पालतू तोते को ढूंढ़ने के लिए परिवार ने शहर में पोस्टर तक लगवा दिए हैं. चित्रा चक्रवर्ती अपने तोते को राधे-राधे और बाबू सोना नाम से पुकारती थीं. तोता भी उनके घर का सदस्य बन गया था. तोते के गुम हो जाने के बाद से चित्रा चक्रवर्ती ने बीते 4 दिन से ढंग से खाना तक नहीं खाया है.

https://इन राज्यों में तबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग, IMD की चेतावनी

इतना ही नहीं दिवाली की तैयारी को छोड़कर यह परिवार तोते को ढूंढने में लगा हुआ है. तोते को ढूंढ़ने के लिए उन्होंने अपने मोहल्ले और शहर के कई लोगों से बातचीत की लेकिन तोता नहीं मिल सका. फिर अपने पालतू तोते को वापस पाने के लिए उन्हें आखिरी विकल्प पोस्टर भी छपवा दिए. चित्रा की बेटी आयुषी चक्रवर्ती ने बताया कि तोते के गुम होने के बाद से मम्मी की तबीयत खराब हो गई है. इसकी वजह से आयुषी को भोपाल से अपनी पढ़ाई छोड़ कर घर आना पड़ गया. उनकी बिगड़ी तबीयत को लेकर पूरा परिवार चिंता में है. अब चक्रवर्ती परिवार ने मोहल्ले और शहर में पोस्टर लगाए हैं. उन्होंने पोस्टर में लिखा है कि तोता ढूंढ़कर लाने वाले की इनाम दिया जाएगा.

https://व्यापमं ने स्थगित की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now