नई दिल्ली. एक महिला अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर मायके जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र और पर्स छीनने के लिए झपट्टा मार दिया. महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया तो बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी. महिला बाइक से गिरकर सड़क पर घिसटने लगी. सौ मीटर तक घिसटने के बाद अंतत: बदमाश उसका पर्स लेकर भाग गए बाद महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आरंग के थाना इरादत नगर के बांस दानसहाय निवासी मनीष सेना की इंजीनियरिंग कोर में मणिपुर में तैनाती है.
http://जाह्नवी कपूर ने शेयर किया लेटेस्ट फोटोशूट, दिखा बोल्ड अंदाज
उनकी पत्नी पिंकी उर्फ प्रेमलता (22) रविवार दोपहर दो बजे अपने भाई राजू के साथ बाइक से मायके शहजादपुर (फरह) मथुरा जा रही थीं. न्यू दक्षिणी बाईपास पर कीठम गांव के पास बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए. बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने पिंकी के कंधे से पर्स और मंगलसूत्र लूटने का प्रयास किया. पिंकी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया. बदमाश ने झटके से हाथ छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पिंकी ने नहीं छोड़ा. इस पर बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाने लगे. पिंकी अपनी बाइक से गिर गई. वह बदमाशों की बाइक के साथ घिसटने लगी. करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं. इससे उनके सिर में चोट लग गई.
http://PM Kisan : खाते में आने वाले हैं 2000 रुपए, जानिए कब आएगी 9वीं किस्त?
यह देखकर भाई ने बाइक रोकी. उधर, बदमाश आगे की तरफ भाग निकले. राजू ने अपने भाई को फोन किया. घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात में लुटेरे जेवर से भरा पर्स छीन ले गए हैं. पिंकी के चचिया ससुर प्रमोद ने बताया पिंकी के पर्स में चार सोने की चूड़ी समेत 12 तोला सोने के आभूषण थे. एसएसपी का कहना है कि पिंकी के ससुर ओमप्रकाश की तहरीर पर थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज किया है.









