আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रद्धा मर्डर जैसा मामला, शख्स ने दूसरी पत्नी के किए कई टुकड़े

Published on: December 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. झारखंड के साहिबगंज जिले में दिल्ली के श्रद्धा मर्डर जैसा मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए. रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहिबगंज के ही रहने वाली 22 वर्षीय महिला के शव के 12 टुकड़े मिले हैं. सिर समेत शव के कुछ हिस्से अभी भी खोजे जा रहे हैं. आरोपी पति दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है, मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी. पुलिस के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे संथाली मोमिन टोला क्षेत्र के एक पुराने मकान से एक महिला का शव टुकड़ों में बरामद किया गया.

https://गला काटकर पत्नी की हत्या के बाद पति की हार्ट अटैक से मौत

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर लाया था. रुबिका पहाड़िन के रूप में पहचानी गई पीड़िता की उसके पति दिलदार अंसारी ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि रुबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी और दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे. घटना का पता तब चला जब महिला के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया और जांच के दौरान पुलिस ने रूबिका का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए.

https://किशनपुर में अफवाह पर आस्था भारी! मालवाहकों व अन्य वाहनों से पहुंचे हजारों दर्शनार्थी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now