আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गला काटकर प्रेमी ने खून से भरी दुल्हन की मांग, दूल्हे के उड़े होश

Published on: February 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर इलाके के एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां जयमाल के वक्त उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने दूल्हे के सामने ब्लेड से अपना गला काटा और दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए खून से उसकी मांग भर दी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने उसे दबोच लिया जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 साल की युवती का इलाके के ही अजय (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी युवती के परिवारवालों को कुछ दिनों पहले हुई. बाद युवती के परिजनों ने आनन-फानन लड़की और उसकी बहन की शादी दूसरे प्रदेश में रहने वाले सगे भाइयों से तय कर दी. घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां होने लगीं.

https://सामंथा ने दिखाया बोल्ड अवतार, झरने के नीचे लगाई आग

परिवार के लोगों के प्रतिबंध के चलते युवती घर से बाहर नहीं निकल पाती थी. शुक्रवार को दोनों बहनों की बरात आई. प्रेमिका की शादी होते देख प्रेमी अजय बौखला गया. पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे जयमाल कार्यक्रम चल रहा था. तभी अजय स्टेज पर चढ़ गया. दूल्हे के साथ बैठी प्रेमिका के करीब खड़े होकर उसने ब्लेड अपना गला काट लिया. बाद खून से प्रेमिका की मांग भर दी. यह देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए. आक्रोशित घराती व बराती उसे पकड़कर पीटने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को लोगों से बचाकर सांगीपुर सीएचसी पहुंचाया. सीओ ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं. दुल्हन भी ससुराल के लिए विदा हो गई. किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है. उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now