আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मांगों को लेकर वाणिज्य संकाय के व्याख्याताओं ने संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन

Published on: May 11, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. वाणिज्य संकाय के व्याख्याताओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया. बुधवार को वाणिज्य संकाय के व्याख्याताओं अजय चंद्राकर, मंजू वर्मा, गंगा बंजारे, अंजलि पटेल, माणिकलाल साहू, भरत कुमार तम्बोली, रूपसिंग ठाकुर, ईश्वर लाल साहू, रितेश जोशी, स्मिता दास आदि ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीन सेटअप में हायर सेकंडरी स्कूलों में वाणिज्य संकाय को केवल 01 विषय मानकर 01 व्याख्याता का पद स्वीकृत किया गया है, जबकि वर्ष 2008 के सेटअप में वाणिज्य संकाय हेतु 02 पद स्वीकृत किए गए थे.

https://पंचायत सचिव निलंबित, 15वें वित्त मद से लाखों के आहरण का मामला

वाणिज्य केवल एक विषय नहीं है बल्कि एक संकाय है, जिसके अंतर्गत लेखांकन, व्यवसाय अध्ययन, औद्योगिक प्रबंध, अर्थशास्त्र एवं कम्प्युटर जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन अध्यापन किया जाता है. नवीन सेटअप में वाणिज्य संकाय में 01 पद स्वीकृत किया गया है. वाणिज्य संकाय में लेखांकन, व्यवसाय अध्ययन, औद्योगिक प्रबंध, अर्थशास्त्र एवं कम्प्युटर जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन अध्यापन किया जाता है, कक्षा 11वीं एवं 12वीं में कामर्स के 01 व्याख्याता के द्वारा 02 सेटअप के अनुसार 03 से 04 पिरियड प्रतिदिन लिया जाता है, यदि नये सेटअप 2022 में केवल 01 व्याख्याता दिया जाये तो प्रतिदिन 06 पिरियड एक व्याख्याता के द्वारा लिया जाएगा, जिससे लगातार उसे हर पीरियड में उसे कक्षा लेना पड़ेगा.

https://देशद्रोह कानून पर SC ने लगाई रोक, कहा- इसके तहत न दर्ज करें एफआईआर

ऐसे में विषय शिक्षक के पढ़ाने के कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ेगा. जिससे प्रभावी शिक्षण में कमी आयेगी। इसी तरह कई समस्याएं आएंगी. उन्होंने बताया कि जिस प्रकार विज्ञान संकाय के लिए विषयवार चार पद गणित, विज्ञान, रसायन व भौतिकी के लिए स्वीकृत किया गया है उसी तरह वाणिज्य संकाय के लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र,  औद्योगिक प्रबंध एवं कम्प्यूटर के लिए कम से कम 2 पद अनिवार्य रूप से स्वीकृत किया जाए. जिस पर संसदीय सचिव ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now