नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक हैशटैग RIPPriyankaReddy काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, यह हैदराबाद की पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू होने से जुड़ा है. बता दें कि प्रियंका की जली हुई लाश शहर के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास मिली थी. पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं. उन्होंने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दिया था. रात में जब वह लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर थी. इसके बाद प्रियंका ने अपनी बहन को फोन किया और इसकी जानकारी दी. प्रियंका ने बहन से कहा कि मुझे डर लग रहा है. इस पर बहन ने प्रियंका को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी.
http://VIDEO : ‘गुड न्यूज’ का पार्टी सॉन्ग ‘चंडीगढ़ में’ रिलीज, सुनकर थिरक उठेंगे आप
प्रियंका ने कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं. इसके बाद प्रियंका का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया. परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के पास प्रियंका की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि एक युवक महिला डॉक्टर की स्कूटी मैकेनिक शमसेर आलम के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे छोड़ गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर प्रियंका की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए हैदराबाद पुलिस ने एक लॉरी चालक और उसके सहायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दोनों ही आंध्रप्रदेश के अनंतपुर के रहने वाले हैं. इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल भी खंगाल रही है. मौके पर पहुंचे स्थानीय डिप्टी कमिश्नर प्रकाश रेड्डी ने बताया कि महिला चिकित्सक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है.