नई दिल्ली. विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जितनी चर्चा हो रही है, उतनी हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी फिल्म को लेकर नहीं हुई. अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी स्टारर इस फिल्म के समर्थन में और खिलाफ में, दोनों तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन इसका सीधा फायदा को फिल्ममेकर को होता दिख रहा है.11 मार्च से सिनेमाघर में शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. पांचवें दिन 18 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
इसके साथ ही फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 60 करोड़ हो गया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 67.35 करोड़ है. फिल्म ट्रेड समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के आंकड़े को शेयर कर लिखा ‘The Kashmir Files बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. फैंटास्टिक ट्रेंडिंग, फुटफॉल्स, ऑक्यूपेंसी, नंबर सब में बढ़ोतरी हो रही है. पिछले सभी दिनों से पांचवा दिन सबसे अधिक रहा. ब्लॉकबस्टर, शुक्रवार-3.35 करोड़, शनिवार-8.50 करोड़, रविवार- 15.10 करोड़, सोमवार-15.05 करोड़, मंगलवार-18 करोड़. कुल 60.20 करोड़ का भारत में कुल कारोबार.
https://भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ










