আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

Published on: March 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री पद के तौर पर शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कला में शपथ ली. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद भगवंत मान ने राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जो लड़ाई भगत सिंह ने लड़ी वही लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ रही है. उन्होंने कहा कि आंदोलन से खड़ी हुई पार्टी देश में बदलाव ला रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब में स्कूल और कॉलेजों का स्तर सुधारेंगे. दिल्ली की तर्ज पर पंजाब का विकास करेंगे.

https://समय से करा लें पैन-आधार लिंक, वरना देना पड़ सकता है 10 हजार रुपए जुर्माना

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा भी मौजूद रहे. बता दें कि पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की और दो-तिहाई बहुमत हासिल किया. चुनाव आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस 18 सीट ही जीत पाई. शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने तीन और भाजपा ने दो सीट पर जीत हासिल की, वहीं एक सीट बसपा और एक सीट निर्दलीय ने भी जीती.

https://बार अभ्यारण्य से जंगल में छोड़े गए दो काले हिरणों की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now