पिथौरा. लॉकडाउन बढ़ने के बाद अचानक नगर के व्यवसायियों द्वारा खोल ली गई दुकानों की खबर प्रकाशन के बाद स्थानीय प्रशासन ने गुरूवार को ही तत्काल प्रभाव से गाइडलाइन का पालन करवाते हुए खुली दुकानों को बंद करवाया. अब आज से पुनः पूर्व की तरह होंम डिलीवरी किराना सामानों की बिक्री की अनुमति दी गई है. ज्ञात हो कि गुरुवार को लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही नई गाइडलाइन भी कलेक्टर द्वारा जारी कर दी गई थी. पर गाइडलाइन में दिए गए निर्देशों को यहां के व्यवसायियों ने अपने अनुसार परिभाषित कर अपनी दुकानी खोल ली थी. जिसके कारण इन किराना दुकानी में भीड़ जुटने लगी थी. कोरोना दहशत के बीच इस तरह के कार्य की खबर cgjanadesh.com ने प्रमुखता से प्रसारित की थी.
जिस पर संज्ञान लेते हुए कल दोपहर एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने व्यापारी एकता मंच के पदाधिकारियों की बैठक लेकर गाइडलाइन के बारे में बताया और इसके अनुसार ही व्यवसाय करने के निर्देश दिए. बाद ही सभी व्यवसायियों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए दुकानें बंद कर नियमानुसार ही विक्रय करने की घोषणा की. अब नगर में पूर्व की तरह पूर्ण तालाबंदी है. इस संबंध में श्री गोलछा ने आम लोगों से भी घर पर ही रहकर कोरोना की चैन तोड़ने सहयोग करने की अपील की है.
http://SBI, PNB और ICICI बैंक के ग्राहक हो जाएं सावधान, अगर की ये गलती तो खाली हो जाएगा खाता
कोविड सेंटर में मरीज हो रहे स्वस्थ
इधर, स्थानीय कोविड केयर सेंटर से प्रतिदिन मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर सुरक्षित अपने घरों को लौट रहे हैं. अभी तक ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 56 पहुंच गई है. कल 6 मई को 6 नए मरीज भर्ती हुए जबकि 3 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. आज शुक्रवार 7 मई को कुल 19 मरीज भर्ती हैं. इनमे से 10 ऑक्सीजन पर हैं और 9 आइसोलेशन वार्ड भें भर्ती हैं. ज्ञात हो कि स्थानीय एकलव्य स्कूल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है.
शासन से इसके लिए अल्प फंड ही आबंटित किया गया था पर पिथौरा क्षेत्र में नवगठित व्यापारी एकता मंच के शुरुआती प्रयासों से यह केंद्र अब खासा व्यवस्थित हो चुका है. इसमें एसडीएम श्री गोलछा के मार्गदर्शन में व्यापारी मंच के अनूप अग्रवाल, रितेश महन्ती, राजेश गोयल सहित अग्रवाल समाज, सिक्ख समाज एवं कलार समाज द्वारा व्यापक सहयोग किया जा रहा है. सभी की सक्रियता से अब नगरजन एवं अन्य समाज के लोग भी वर्तमान आपदा में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं. इसका सीधा लाभ उन ग्रामीणों तक भी पहुंच रहा है जिनकी तबीयत संक्रमण के चलते अत्यधिक खराब हो रही है.
http://जेल से फरार 5 कैदियों में तीन गिरफ्तार, लापरवाही पर 4 निलंबित
नई गाइडलाइन को अपने अनुसार परिभाषित करते हुए खोल दीं दुकानें, टूट पड़ी भीड़ https://t.co/Mlo2ZouA4c
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 6, 2021
तय कोटे से कम ऑक्सीजन सप्लाई पर SC ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- हमें सख्त फैसला लेने पर मजबूर ना करें https://t.co/Xpt6WEEHY6
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 7, 2021







