আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चरित्र पर संदेह करता था पति, तालाब में नहा रही पत्नी को डुबोकर मार डाला

Published on: December 16, 2021
---Advertisement---

धमतरी. एक युवक ने अपनी पत्नी को तालाब में डुबोकर मार दिया. बाद थाने पहुंचा और वहां हत्या करने की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद कराया. जानकारी के अनुसार बेंद्रा नवागांव निवासी प्रवीण नेताम अपनी पत्नी गौरी नेताम (26) के चरित्र पर संदेह करता था. इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था. गुरुवार सुबह जब गौरी गांव के तालाब में नहाने के लिए गई तो प्रवीण भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया.

https://बगैर सूचना पोर्टल में नाम बदला, शाला विकास समिति ने किया विरोध

इस दौरान गौरी के नहाते हुए प्रवीण पीछे से पहुंचा और उसे वहीं पानी में डुबोकर मार दिया. बाद थाने पहुंचा और बोला कि बाई को मार दिया है. इस पर टीआई आरोपी प्रवीण को लेकर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. किनारे पर शव नहीं मिलने पर उन्होंने गोताखोरों को बुलाया. करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका. बताया जा रहा है कि गौरी और प्रवीण की शादी 6 साल पहले हुई थी. उनकी दो बेटियां हैं. घर में सास-ससुर और देवर समेत पूरा परिवार है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

https://हड़ताली शिक्षकों के संबंध में संचालनालय ने DEO से मांगा प्रतिवेदन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now