আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हड़ताली शिक्षकों के संबंध में संचालनालय ने DEO से मांगा प्रतिवेदन

Published on: December 16, 2021
---Advertisement---

रायपुर. आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है, जो बिना अनुमति के मुख्यालय से अनुपस्थित हैं और धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं. जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय से अनुपस्थित ऐसे शिक्षकों को अवकाश स्वीकृत नहीं करने एवं उन्हें नियमानुसार कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अनुपस्थित अवधि का अकार्य दिवस स्वीकृत करने की कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि विगत दो सत्र में कोविड-19 वायरस के प्रकोप के कारण स्कूलों में पढ़ाई बाधित रही है. स्कूल संचालन प्रारंभ होने के पश्चात् यह अपेक्षा थी कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है, उसे शिक्षकों द्वारा सुचारू रूप से अध्यापन किए जाने से पूर्ति होगी परन्तु सहायक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए रायपुर में धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं.

https://आम्रपाली ने ‘पानी-पानी’ गाने पर दिखाए शानदार मूव्स, वायरल हो रहा वीडियो

स्लोगन, फ़ोटोग्राफ़ी एवं रील प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि अब 31 दिसंबर तक

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष 17 दिसम्बर को पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है. इसी श्रृंखला में स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां अब 31 दिसंबर तक ली जाएंगी. पूर्व में इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि 15 दिसम्बर तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसम्बर किया गया है. स्लोगन प्रतियोगिता के लिए अब तक 8 हजार 337, फोटोग्राफी के लिए 8 हजार 570 एवं रील प्रतियोगिता के लिए 6 हजार 289 लोगों ने अपना नामांकन करा लिया है. इच्छुक लोग अनूठे आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं. कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण एवं पंजीयन की जानकारी https://www.cgmodel.in पर देखी जा सकती है.

https://लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र होगी 21 साल, कैबिनेट से प्रस्ताव पास

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now