नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा शादी के रस्मों के बीच हाथ में लैपटॉप और मोबाइल लिए अपनी शादी के मंडप से काम कर रहा है. शादी के इस वीडियो में मंडप में बैठा दूल्हा लैपटॉप पर काम करता नजर आया. उसके सामने पंडित मंत्र पढ़ रहे थे लेकिन वो अपना काम करने में बिजी था. पहले उसने अपना काम खत्म किया उसके बाद शादी के रस्मों की तरफ उसका ध्यान गया. काम करते हुए दुल्हन की तरफ से किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया जहां से ये वायरल हो गया.
http://इंग्लैंड दौरे के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान, सूर्यकुमार-शॉ को मौका
इस वीडियो में दुल्हन का रिएक्शन सबसे मजेदार रहा. जहां सबका ध्यान रस्मों पर था दूल्हा अपने काम में बिजी था. दुल्हन अपने होने वाले पति का ये हाल देख अपनी हंसी नहीं रोक पाई. वीडियो में उसे हंसते हुए देखा जा सकता है. ये मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर dulhaniyaa नाम के पेज पर शेयर किया गया है, जिसे महज कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं.
http://शेरशाह का ट्रेलर रिलीज, कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा









