नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा, अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता दिख रहा है. यह वाकया बिहार के किशनगंज जिले का है. शनिवार को दूल्हा शिवा कुमार सिंह लोहागाड़ा गांव से बारात लेकर पलसा गांव गए थे. रविवार को वापस लौटते वक्त आधी नदी तो नाव से पार कर ली लेकिन उसके बाद नाव आगे नहीं जा सकती थी. तब दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे में उठाया और फिर नदी पार करने लगा.
http://31 जुलाई तक ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना करें लागू : SC
इस वाकये का वहीं मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अब इसका वीडियो वायरल हो गया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. बता दें कि पलसा भारत का सीमावर्ती गांव है. उसके बाद नेपाल देश है जिस कारण अब तक इस कनकई नदी पर पुल नहीं बन पाया. यहां तक जाने के लिए 6 महीने नाव और 6 महीने चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है.
#Bihar किशनगंज, नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर दूल्हे ने पार कराई नदी ❤️❤️
— Amit Mishra (@Amitjanhit) June 29, 2021









