আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी में दूल्हा नहीं पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने लौटाई बारात

Published on: June 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक दूल्हा अखबार नहीं पढ़ पाया तो उसकी शादी टूट गई. यही नहीं और दूल्हे पक्ष के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया. बता दें कि दूल्हे द्वारा हिंदी का अखबार न पढ़ पाने की वजह यह नहीं है कि उसे पढ़ना नहीं आता बल्कि दूल्हा सुशिक्षित है. कमी उसकी आंख को लेकर सामने आई. नजर कमजोर होना लड़के के लिए अभिशाप बन गया. शादी टूटी, दुल्हन न मिली और मुकदमा लिखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर निवासी अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम निवासी बंशी थाना अछल्दा में तय की. पढ़े-लिखे सुशिक्षित लड़के को देखकर अर्जुन सिंह ने पहली ही नजर में लड़के को पसंद कर लिया.

http://मासूम की जिंदगी बचाने चाहिए 22.50 करोड़ का इंजेक्शन, सांसद ने पीएम को लिखी चिट्ठी

बाद सारी तैयारियों के साथ तय-तारीख निकाली गई. दहेज में मोटरसाइकिल व नगदी भी देकर शगुन चढ़ा. लड़की के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि 20 जून को जब बारात घर पर आई तो दूल्हे लगातार पूरे समय नजर का चश्मा लगाया दिखा. महिलाओं को संदेह हुआ, इस पर जब दूल्हा शिवम से हिंदी का अखबार बिना चश्मे के पढ़वाया तो वह पढ़ नहीं सका. लड़का बिना चश्मा के देख नहीं सकता था. यह देख सुनकर वधु अर्चना ने शादी करने से मना कर दिया. बाद लड़की पक्ष के सभी लोगों ने एकमत होकर लड़के पक्ष से शादी करने से मना कर दिया. फिर दहेज में दिए गए नगदी व गाड़ी को वापस करने और जो भी शादी में खर्चा हुआ सभी की वापसी की मांग की. लड़के पक्ष ने जब इंकार किया तो वधू पक्ष की तरफ से कोतवाली औरैया में तहरीर देकर एफआईआर लिखवा दी.

http://दबंगई के साथ अधिक दर पर बेची जा रही शराब

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now