कसडोल. थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी में पिछले दिनों नदी किनारे 11 वर्षीया बच्ची की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. मासूम की हत्या उसके पड़ोसी ने ही की है. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर दोपहर करीब 12.30 बजे पचरीपारा कटगी की मानसी पिता मेला राम शाहजीत (11) सहेली के पास जा रही हूं कहकर घर से निकली थी, जो शाम 4 बजे तक वापस नहीं आई तो घर वाले गांव, मोहल्ले एवं नदी के आसपास तलाश की पर उसका पता नहीं चला.
http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव
दूसरे दिन 19 सितंबर को सुबह करीब 6 बजे गांव के शनि मंदिर एवं जोंक नदी के बीच डबरी में उसकी लाश मिली. जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया. जांच के दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा मृतका के गले में पहने सोने के लॉकेट के उद्देश्य से हत्या किए जाने की आशंका हुई. जिस पर गांव एवं मृतका के मोहल्ले के भक्कू उर्फ प्रेम देवांगन को 19 सितंबर को सुबह करीब 6 बजे गांव से फरार होने की जानकारी मिली. उसका आपराधिक रिकार्ड भी है. उसे घटना के दिन पंप घाट जोंक नदी में मानसी के साथ देखे जाने की बात गवाह संतोष देवांगन ने दी.
http://होटल के पीछे जुआ खेल रहे चार पकड़ाए
बाद फरार प्रेम देवांगन के बारे में उसके घर एवं रिश्तेदारों से पता किया. 20 सितंबर को दोपहर में संदेही भक्कू देवांगन अपनी दीदी के घर सड्ढू रायपुर में मिला. जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस को बताया कि मानसी के गले में पहने सोने के लॉकेट को लूटने का प्रयास करते समय विरोध करने पर पत्थर से सिर में मारकर हत्या कर दिया. फिर घर आकर कुछ देर बाद सोने के लाकेट को बालाजी ज्वेलर्स कटगी में 1400 रुपए में बेच दिया. जिसकी निशानदेही पर बालाजी ज्वेलर्स कटगी के पास से मृतका के सोने की लाकेट को जब्त किया गया है. मामले में आरोपी प्रेम देवांगन उर्फ भक्कू पिता स्व. नारायण देवांगन (30 ) को गिरफ्तार किया गया.







