नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में आज सप्ताह के पहले दिन ही गिरावट आई है. एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख और डॉलरे के मुकाबले रुपए में आई बढ़त से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 326 रुपए घटकर 52,423 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, चांदी 945 रुपए कम होकर 68,289 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि सोने की कीमतों में डॉलर की रिकवरी के दबाव में कारोबार हुआ.
http://होटल के पीछे जुआ खेल रहे चार पकड़ाए
मालूम हो कि आज घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 73.38 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ. छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 फीसदी बढ़कर 93.19 पर पहुंच गया. बता दें कि भारत में इस साल सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं. भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था. चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है.
http://रायपुर में लॉकडाउन के दौरान अति आवश्यक सेवाओं में छूट हेतु संशोधित आदेश जारी










