रायपुर. गुढ़ियारी इलाके में एक सिरफिरे ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उस पर गंडासे से हमला कर दिया. खून से लथपथ लड़की जान बचाने के लिए भागी तो युवक ने उसका पीछा किया और सड़क पर उसके बाल पकड़कर घसीटने लगा. इस दौरान आरोपी ने अपने ऊपर भी हमला किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों के अनुसार उनकी लड़की आरोपी ओंकार तिवारी के मसाला सेंटर में काम करती थी. तिवारी ने लड़की की मां से कहा था- मुझे अपनी बेटी दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा. घर वालों ने इससे इनकार कर दिया था.
https://मुख्यमंत्री ने की चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा
इससे नाराज होकर ओंकार तिवारी ने घटना को अंजाम दिया है. परिजनों ने बताया कि शनिवार रात सनकी ओंकार तिवारी गंडासा लेकर उनके घर में घुसा. फिर परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की. लड़की को पीटा और फिर उसके गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गंडासे से हमला कर दिया. इस दौरान खून से लथपथ लड़की बचने के लिए बाहर भागी, लेकिन वह दौड़ते ही सड़क पर गिर पड़ी. लड़की के परिजन भी उसे संभालने की कोशिश करते रहे, तब तक बदमाश ने फिर से लड़की पर हमला कर दिया. कुछ लोगों ने जब घटना की जानकारी दी, तब प्रशासन हरकत में आया और युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
https://गंगनम स्टाइल की धुन पर झूमती नजर आई बच्ची, दिल जीत लेगा वीडियो







