আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्कूटी चलाते समय लड़की ने किया ऐसा कारनामा, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

Published on: November 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंस्टाग्राम पर एक लेडी स्कूटी ड्राइवर का क्लिप खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद अधिकतर यूजर्स लड़की को ‘पापा की परी’ कह रहे हैं. दरअसल, यह लड़की स्कूटी चलाते हुए ब्रेक की जगह अपने पैरों का इस्तेमाल करती है. ऐसे में जब उसके सामने एक गाड़ी आती है तो वह स्कूटी को उससे ठोक देती है. बस महिला की ड्राइविंग स्किल को देखकर यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पर स्कूटी ड्राइवर कर रही है. लेकिन इस दौरान उसके पैर स्कूटी से नीचे लटक रहे हैं. ऐसा लगता है कि वह ब्रेक लगाने के लिए हैंड ब्रेक का नहीं, बल्कि अपने पैरों का इस्तेमाल कर रही है.

https://गुजरात चुनाव : मोरबी हादसे में लोगों की जान बचाने वाले पूर्व विधायक को भाजपा ने दिया टिकट

दरअसल, महिला जैसे ही एक गोल चक्कर के नजदीक पहुंचती है तो वह से गुजर रही कार को देखकर रुकने की बजाय स्कूटी को उससे छूआ देती है. यही देखकर लोगों महिला को ‘पापा की परी’ बोल रहे हैं. साथ ही, कुछ यूजर ने कहा कि महिला बेहद गैर जिम्मेदाराना तरीके से स्कूटी को ड्राइव कर रही है. यह क्लिप 5 नवंबर को इंस्टाग्राम हैंडल mr.khansab06 से शेयर किया गया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- इस तरह से ब्रेक लगाने वालों को टैग करें. सैकड़ों की संख्या में यजूर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा कि हैंड ब्रेक नहीं भाई लेग ब्रेक है वो. वहीं दूसरे ने लिखा- कार वाले की गलती थी… कोई किछ नहीं बोलेगा दीदी को. इसी तरह से तमाम यूजर्स ने महिला की ड्राइविंग स्किल पर चुटकी ली.

https://कर्ज के बोझ तले दबे परिवार ने खाया जहर, 5 की मौत; एक गंभीर

https://www.instagram.com/reel/CkkPi2iJFza/?utm_source=ig_web_copy_link

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now