আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WHO की चेतावनी- ओमिक्रॉन जितनी तेजी से फैलेगा, खतरनाक वैरिएंट आने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी

Published on: January 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से एक नए और ज्यादा घातक वैरिएंट के उभरने का खतरा बढ़ सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को यह चेतावनी दी. डब्ल्यूएचओ की वरिष्ठ आपातकालीन अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने बताया कि बढ़ती संक्रमण दर का विपरीत असर हो सकता है. उन्होने एएफपी को दिए इंटरव्यू में कहा कि ओमिक्रॉन जितना अधिक फैलता है, उतना ही ज्यादा ट्रांसमिट होता और उतनी ही ज्यादा रिप्लिकेट होता है, उतनी ही अधिक संभावना है कि यह एक नया वेरिएंट उत्पन्न कर सकता है.

https://50MP कैमरे के साथ Vivo Y21T भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

अब, ओमिक्रॉन जानलेवा है, यह मौत का कारण बन सकता है… हो सकता है डेल्टा की तुलना में थोड़ा कम, लेकिन कौन कह सकता है कि अगला वैरिएंट क्या कर सकता है. नए खतरनाक वैरिएंट के आने से इनकार नहीं किया जा सकता. स्मॉलवुड ने कहा कि हमने अतीत में जो देखा वह अभी के मुकाबले कमतर था. उन्होंने कहा कि हम खतरनाक फेज में हैं, हम देख रहे हैं कि पश्चिमी यूरोप में संक्रमण दर काफी तेजी से बढ़ रही है और इसका पूरा प्रभाव अभी तक स्पष्ट नहीं है.

https://असमानता को हरा दें तो कोरोना महामारी हार जाएगी : WHO प्रमुख

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now