नई दिल्ली. एक्टर मनोज बाजपेयी की The Family Man 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी का भी अहम रोल है. वेब सीरीज 4 जून 2021 को रिलीज होगी. फैमिली मैन का दूसरा सीजन एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है. ट्रेलर में फैमिली मैन उर्फ़ श्रीकांत तिवारी की वापसी देखने को मिली. शो में ये किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया है. इस सीजन में श्रीकांत तिवारी को नए ताकतवर और ज्यादा क्रूर दुश्मन, राजी का सामना करना पड़ेगा. ये किरदार सामंथा अक्किनेनी ने निभाया है.
http://तौकते के बाद एक और तूफान का अलर्ट, इन राज्यों को सबसे अधिक खतरा
नए सीजन में श्रीकांत को मध्यम वर्गीय फैमिली मैन और वर्ल्ड क्लास जासूस के अपने डबल किरदार के बीच उसी तरह जूझते देख सकेंगे, जैसा कि वह अब तक सीरीज में दिखते आए हैं. शो के नए सीजन में भी श्रीकांत निकट भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना से अपने देश को बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे. शो में जबरदस्त ट्विस्ट लाने वाली घटनाओं के बीच दर्शक ऐसा क्लाइमेक्स देखने को मिलेगा. सामंथा का रोल भी काफी दमदार नजर आ रहा है. वो एक्शन करती भी दिखेंगी. देखिए ट्रेलर
http://हिना खान का म्यूजिक वीडियो ‘पत्थर वरगी’ रिलीज, बढ़ा रहा दिलों की धड़कने










