नई दिल्ली. तौकते की तबाही के बाद एक और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस बार खतरा पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के लिए है और तूफान का नाम ‘yaas’ रखा गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि 25-26 मई को चक्रवाती तूफान ‘yaas’ बंगाल की खाड़ी से टकराने जा रहा है.22 मई तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं जिसके बाद ये एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इस दौरान कई इलाकों में धीमी वर्षा का अनुमान है.
http://हाथी ने फिर एक वृद्ध को पटक-पटक कर मार डाला
वहीं अंडमान में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जो बंगाल खाड़ी तक पहुंचने तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती हैं. तूफान के खतरे को देखते हुए मछुआरों को भी चेतावनी जारी कर दी गई है. तमाम मछुआरों से समुद्र में ना जाने और किनारे पर रहने के लिए कहा जा रहा है. बता दें कि इससे पहले चक्रवाती तूफान ताउते ने गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया. बिजली के खंभे समेत कई पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा. इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत भी हुई है.
http://अंजलि राघव का गाना ‘सजनी’ रिलीज, दो प्रेमियों की कहानी









